श्रीनगर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकाली राजधानी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में सोमवार को तलाश एवं घेराबंदी अभियान के दौरान मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आंतवादियों को मार गिराया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र खानमोह में आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकाली राजधानी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में सोमवार को तलाश एवं घेराबंदी अभियान के दौरान मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आंतवादियों को मार गिराया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र खानमोह में आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने आज तड़के संयुक्त रूप से घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया।

प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र से जुड़ी सभी सड़कों और निकास बिंदुओं को बंद कर दिया गया है। अभियान के दौरान जब सुरक्षा बल के जवान एक विशेष क्षेत्र की तरफ जा रहे थे, तब मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि अभी तक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं तथा अंतिम सूचना मिलने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था।

संबंधित समाचार