खटीमा: अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निमार्ण कार्य होगा जल्द
खटीमा, अमृत विचार। कोरोना वायरस से जंग में संजीवनी ऑक्सीजन की खटीमा क्षेत्र के जरूरमदों को नागरिक अस्पताल में उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। बजाज ऑटो लिमिटेड पंतनगर की टीम ने जोनल हेड के नेतृत्व में अस्पताल में प्लांट साइड का निरीक्षण किया। बताया कि 400 लीटर प्रति मिनट का प्लांट 8 …
खटीमा, अमृत विचार। कोरोना वायरस से जंग में संजीवनी ऑक्सीजन की खटीमा क्षेत्र के जरूरमदों को नागरिक अस्पताल में उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। बजाज ऑटो लिमिटेड पंतनगर की टीम ने जोनल हेड के नेतृत्व में अस्पताल में प्लांट साइड का निरीक्षण किया। बताया कि 400 लीटर प्रति मिनट का प्लांट 8 सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इसके लिए वर्क आर्डर दे दिया है।
जिला प्रशासन व जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्थान की ओर से नागरिक अस्पताल में आक्सीजन प्लांट की हरी झंडी मिली थी। क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी ने आक्सीजन प्लांट का आग्रह किया था। इधर, रविवार को बजाज ऑटो लिमिटेड पंतनगर के जोनल हेड एसके पांडे ने कांट्रेक्टर, अस्पताल के कर्मियों के साथ प्लांट लगाने के स्थल का निरीक्षण किया।
जोनल हेड ने निरीक्षण के बाद बताया कि 82 लाख की लागत से 400 लीटर प्रति मिनट क्षमता के आक्सीजन प्लांट के लिए वर्क आर्डर दे दिया है। 8 सप्ताह में प्लांट लगाने का समय दिया गया है। जल्दी ही प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। अस्पताल में आक्सीजन की वर्तमान में सिलेंडर से पाइप लाइन से जोड़कर सप्लाई की जा रही है। उक्त सिलेंडर जोड़ने वाले स्थान पर ही प्लांट लगाया जा रहा है।
बहरहाल, जल्द नागरिक अस्पताल में कोरोना को मात देने के लिए आक्सीजन प्लांट का कार्य शुरू हो जाएगा।
