हल्द्वानी: पत्रकार दीपक भंडारी के पिता का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्रकार दीपक भंडारी के पिता 73 वर्षीय पूरन सिंह भंडारी का एसटीएच में निधन हो गया। उन्हें एक सप्ताह पूर्व पैरालाइसिस के चलते एसटीएच भर्ती कराया गया था। उनका ब्लड प्रेशर व शुगर बढ़ा था। जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की भी पुष्टि हुई। गौला बैराज काठगोदाम निवासी पत्रकार के पिता ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्रकार दीपक भंडारी के पिता 73 वर्षीय पूरन सिंह भंडारी का एसटीएच में निधन हो गया। उन्हें एक सप्ताह पूर्व पैरालाइसिस के चलते एसटीएच भर्ती कराया गया था। उनका ब्लड प्रेशर व शुगर बढ़ा था। जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की भी पुष्टि हुई। गौला बैराज काठगोदाम निवासी पत्रकार के पिता ने मंगलवार की सुबह अंतिम सांस ली।

वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिजनों में दुख जबकि पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराने के बाद स्व. पूरन सिंह भंडारी का गौला नदी तट के निकट अस्थायी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र दीपक भंडारी ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, रोडवेज कर्मचारी संगठन के नेता कमल पपनै समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार