बरेली: धीरे-धीरे ही सही जिले में कम होती संक्रमण की दर, एक संक्रमित की मौत, 106 पॉजिटिव
बरेली, अमृति विचार। जिले में बीते 24 घंटे में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। मरीज का निजी कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। बुधवार को जिले में 106 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेट किया जा रहा है। आईडीएसपी …
बरेली, अमृति विचार। जिले में बीते 24 घंटे में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। मरीज का निजी कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
बुधवार को जिले में 106 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेट किया जा रहा है। आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास ने बताया कि जिले में संक्रमण की दर धीरे-धीरे कम हो रही है। बुधवार को 106 लोग जांच में कोविड पाजिटिव निकले। रिपोर्ट में सिविल लाइंस, सुभाषनगर, किला, कुतुबखाना, प्रेमनगर, इज्जतनगर, पुराना शहर, बारादरी समेत अन्य इलाकों में संक्रमित मिले हैं।
