हल्द्वानी: पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र भंडारी का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह भंडारी का बुधवार बीती रात निधन हो गया। उन्होंने कोटद्वार के बलभद्रपुर स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। नरेंद्र सिंह भंडारी ने वर्ष 2002 से 2007 तक नारायण दत्त तिवारी सरकार में बतौर शिक्षा मंत्री सेवा दी थी। वे …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह भंडारी का बुधवार बीती रात निधन हो गया। उन्होंने कोटद्वार के बलभद्रपुर स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। नरेंद्र सिंह भंडारी ने वर्ष 2002 से 2007 तक नारायण दत्त तिवारी सरकार में बतौर शिक्षा मंत्री सेवा दी थी। वे पौड़ी से विधायक रहे।

नरेंद्र सिंह भंडारी कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष भी रहे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर दिवंगत की आत्मा की शांति व शोक संतप्त स्वजन को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

संबंधित समाचार