भवाली: 80 प्रतिशत बसों का संचालन बंद, रोडवेज को हुआ लाखों‍ का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले कई वर्षों से नुकसान में चल रहे परिवहन निगम को कोरोना महामारी ने ज्यादा प्रभावित किया है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से परिवहन निगम को करोड़ों का नुकसान होना तय है। पिछले वर्ष सम्पूर्ण लाॅकडाउन में भवाली डिपो को टिकटों के बिक्री नहीं होने से लगभग तीन करोड़ से अधिक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले कई वर्षों से नुकसान में चल रहे परिवहन निगम को कोरोना महामारी ने ज्यादा प्रभावित किया है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से परिवहन निगम को करोड़ों का नुकसान होना तय है। पिछले वर्ष सम्पूर्ण लाॅकडाउन में भवाली डिपो को टिकटों के बिक्री नहीं होने से लगभग तीन करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था। इस वर्ष भी कोरोना कर्फ्यू से रोडवेज को आर्थिक रुप से दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से भवाली से अन्य जिलों में जाने वाली बसों का संचालन बंद है।

कर्फ्यू के चलते यात्रियों की कमी से बचत नहीं हो पा रही है। बसों में सवारी न मिलने से रोडवेज को भारी नुकसान का सामना पड़ रहा है। जिसके चलते रोडवेज ने सिर्फ 5 से 6 बसों का संचालन हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल और मुक्तेश्वर के लिए कर रहा है। और 25 से अधिक बसों को रोडवेज कार्यशाला में खड़ा कर दिया है।

राज्य समेत दिल्ली, आगरा, में लगातार संचालन होने से निगम को हर दिन 3 लाख से ऊपर की आय निगम को मिलती थी। वर्तमान में संचालन बंद होने से रोडवेज को करीब 60 लाख से अधिक को नुकसान हुआ है। निगम के अनुसार कोरोना काल से पहले स्टेशन से करीब सभी गाड़िया‍ं लगभग 6300 किलो मीटर से ज्यादा का सफर का तय करती थी लेकिन कोरोना कर्फ्यू में बसें 770 किलो मीटर का सफर तय कर पा रही है।

बड़े रूटों से निगम को आय मिलती है। हर दिन 3 लाख की आय डिपो में होती थी। वर्तमान में यूपी, दिल्ली में बसों का संचालन बंद है। यात्री कम होने से लंबे रूटों में डीजल अधिक खर्च हो रहा है। अब निगम की आय हर दिन 20 से 25 हजार हो रही है।-मनोज कुमार दुर्गापाल, एआरएम रोडवेज

 

संबंधित समाचार