हल्द्वानी: हंस फाउंडेशन ने पुलिस के लिए बढ़ाए मदद के हाथ
हल्द्वानी, अमृत विचार। हंस फाउंडेशन ने पुलिस के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं। पुलिस की मांग पर फाउंडेशन ने कोविड में उपयोगी विभिन्न मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराए हैं। फाउंडेशन की मंगला देवी के सौजन्य से सदस्य तारा जोशी और चांद मोहम्मद ने कोटद्वार से हल्द्वानी पहुंचकर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को सामग्री सौंपी। इसमें पांच …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हंस फाउंडेशन ने पुलिस के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं। पुलिस की मांग पर फाउंडेशन ने कोविड में उपयोगी विभिन्न मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराए हैं। फाउंडेशन की मंगला देवी के सौजन्य से सदस्य तारा जोशी और चांद मोहम्मद ने कोटद्वार से हल्द्वानी पहुंचकर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को सामग्री सौंपी।
इसमें पांच नेबुलाइजर, 20 ऑक्सीमीटर, पांच ऑक्सीजन मास्क, एक हजार सर्जिकल मास्क, सौ पीपीई किट, पांच थर्मल स्केनर, 20 डिजिटल थर्मामीटर, पांच स्टीमर, पांच बीपी मशीन, पांच ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, 12 सौ सूती मास्क और सैनिटाइजर शामिल है। मदद पर पुलिस ने फाउंडेशन का आभार जताया। इस अवसर पर एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक देवेंद्र पिंचा, एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र, कोतवाल मनोज रतूड़ी आदि थे।
