हल्द्वानी: जेल से 126 विचारधीन कैदियों को किया गया रिहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला उप-कारागार से 386 विचारधीन कैदियों को रिहा किया जा रहा है। इसमें अब तक 386 में से 126 कैदियों को रिहा किया गया। सोमवार को 7 कैदियों को रिहा किया। हल्द्वानी उप-कारागार में अभी तक 1700 से अधिक कैदी है। जिसमें शासन ने सात साल से कम सजा काट रहे कैदियों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला उप-कारागार से 386 विचारधीन कैदियों को रिहा किया जा रहा है। इसमें अब तक 386 में से 126 कैदियों को रिहा किया गया। सोमवार को 7 कैदियों को रिहा किया।

हल्द्वानी उप-कारागार में अभी तक 1700 से अधिक कैदी है। जिसमें शासन ने सात साल से कम सजा काट रहे कैदियों को रिहा करने के आदेश दिए हैं। जेलर संजीव ह्यांकी ने बताया कि शासन द्वारा 386 विचारधीन बंदीयों को छोड़ा जाना है। अब तक 126 बंदियों छोड़ दिया गया। शासन द्वारा आदेश मिलने के बाद अन्य बंदियों को रिहा करा जाएगा।

संबंधित समाचार