‘विक्रम वेधा’ में चार अलग-अलग लुक में नजर आयेंगे ऋतिक रौशन, इन जगहों पर होगी फिल्म की शूटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड में चर्चा है कि ऋतिक रौशन ने दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में काम करने जा रहे है। फिल्म में ऋतिक रोशन एक विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे और चार अलग-अलग लुक में नजर आयेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में ऋतिक ‘वेधा’ यानी एक गैंगस्टर के किरदार …

मुंबई। बॉलीवुड में चर्चा है कि ऋतिक रौशन ने दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में काम करने जा रहे है। फिल्म में ऋतिक रोशन एक विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे और चार अलग-अलग लुक में नजर आयेंगे।

कहा जा रहा है कि फिल्म में ऋतिक ‘वेधा’ यानी एक गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि जून महीने से फिल्‍मों की शूटिंग शुरू होगी। इस फिल्‍म में ऋतिक रौशन चार अलग लुक में नजर आएंगे। ऋतिक ने अपने गेटअप और कॉस्‍ट्यूम को लेकर खास इनपुट दिए हैं। उनका कहना है कि उन्‍हें ऐसे ड्रेस प्रदान किए जाएं, जिसमें बनारस के युवा अक्‍सर नजर आते हैं।

बताया जा रहा है कि ऋतिक के लुक के साथ रोचक प्रयोग किए जा रहे हैं। उन्‍हें यंग वेधा से लेकर क्राइम की दुनिया में धाक जमाते वेधा के फॉर्म में भी दिखाया जाएगा। मेकर्स साथ ही इसे लाइव लोकेशनों पर शूट करना चाहते हैं। इसकी खातिर मुंबई और बनारस आदि में लोकेशनों की टेक रेकी वगैरह पूरी हो चुकी है।”

फिल्म की 60% शूटिंग लखनऊ, बनारस और यूपी में होगी
जानकारी के अनुसार ” ‘विक्रम वेधा’ की 40% शूटिंग मुंबई में होगी 60% शूटिंग लखनऊ, बनारस और यूपी के अन्य इलाकों में होगी। दरअसल, कोविड की दूसरी लहर नहीं आती, तो यह फिल्म भी अप्रैल में फ्लोर पर आ जाती। वह इस तरह कि इस फिल्म की शूटिंग जहां-जहां होने वाली थी खासकर मुंबई में, वहां-वहां प्रोडक्शन हाउस टेक्निकल रेकी करवा चुकी थी। इतना ही नहीं डायरेक्टर पुष्कर और गायत्री अपनी टीम से ऋतिक रोशन का कॉस्टयूम ट्रायल भी करवा चुके थे। खुद ऋतिक भी काफी एक्साइटेड हैं कि उन्हें ‘धूम 2’ के बाद एक बार फिर ग्रे-शेड कैरेक्टर निभाने का मौका मिल रहा है।”

 

संबंधित समाचार