नैनीताल: बॉलीवुड स्टार सं‍जय मिश्रा ने फिर कर डाली पहाड़ की तारीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। संजय मिश्रा कोरोना के इस मुश्किल दौर में पिछले 1 महीने से पहाड़ो की ठंडी हवा का ही आनंद ले रहे हैं। इधर, अभिनेता संजय मिश्रा दो दिन से शहर के होटल में ठहरे हुए हैं। संजय मिश्रा को पहाड़ के बारे में सबसे ज्यादा अनुशासन पसंद आता है। उनके लिहाज से …

नैनीताल, अमृत विचार। संजय मिश्रा कोरोना के इस मुश्किल दौर में पिछले 1 महीने से पहाड़ो की ठंडी हवा का ही आनंद ले रहे हैं। इधर, अभिनेता संजय मिश्रा दो दिन से शहर के होटल में ठहरे हुए हैं। संजय मिश्रा को पहाड़ के बारे में सबसे ज्यादा अनुशासन पसंद आता है। उनके लिहाज से उत्तराखंड में संक्रमण दर का लगातार कम होना लोगों के अनुसासन को दिखाता है।

कोरोना काल में पहाड़ के अनुशासन की तारीफ करते नहीं थक रहे संजय ने बॉलीवुड और उत्तराखंड को लेकर भी खुलकर बात की है। संजय मानते हैं कि उत्तराखंड के अंदर प्रतिभा है जो महानगरी तक जानी चाहिए। संजय मिश्रा ने कहा कि जहां मैदानी इलाकों में कोरोना ने हड़कंप मचाया हुआ हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में अनुशासन देखकर खुशी होती है। यहां लोग दुकानों को खोलने और बंद करने समेत सभी जरूरी नियमों को बखूबी निभा रहे हैं।

कोविड काल को बॉलीवुड के लिए उन्होंने खराब बताया। लाजमी है हिंदी थिएटर पहले से ही उपेक्षा का शिकार रहा है। अब कोरोना के कारण और भी मार पड़ी है। लोग हिंदी थिएटर की ओर पहले ही रुख काम कर रहे थे। अब उनके बंद होने से और मुश्किलें आ गई हैं। इसी कारण कई एक लोग बेरोजगार हो गए हैं।

संबंधित समाचार