लखीमपुर: घरेलू कलह में पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर मार डाला, फिर खुद भी की जान देने की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार को खत्म कर लिया। उसने घरेलू कलह में पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर मार डाल फिर खुद भी जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रोंगटे खड़े करने वाली यह घटना थाना ईसानगर क्षेत्र की है। आरोपी …

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार को खत्म कर लिया। उसने घरेलू कलह में पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर मार डाल फिर खुद भी जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रोंगटे खड़े करने वाली यह घटना थाना ईसानगर क्षेत्र की है। आरोपी बुधई ने अपने ससुराल बिरसिंगपुर गांव जाकर अपनी पत्नी और दो बच्चों को जहर पिला दिया और खुद भी जहर पी लिया। पत्नी और बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बुधई का इलाज चल रहा है।

घरेलू कलह में कर दी हत्या

बुधई बहराइच के मोतीपुर थाना के गांव पिरथी पुरवा का रहने वाला है। उसका अपनी पत्नी से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था इसलिए पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली आई थी। इसके बाद बुधई भी अपनी ससुराल लखीमपुर खीरी के बिरसिंगपुर गांव चला आया।

हत्या करने का पहले ही था इरादा

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि घटना देखकर लगता है वह हत्या के इरादे से ही अपनी ससुराल पहुंचा था। ससुराल में कोई नहीं था। सास-ससुर रिश्तेदारी में गए थे।

 

संबंधित समाचार