बिहार: बारात से लौट रहे बैंड वालों का वाहन खड़े ट्रक से टकराया, चार की मौत, 10 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरा। बिहार में भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना अंतर्गत देवरी महाराजगंज गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह एक अनियंत्रित वाहन के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से वाहन पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दस अन्य यात्री जख्मी हो गए। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार दुबे ने …

आरा। बिहार में भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना अंतर्गत देवरी महाराजगंज गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह एक अनियंत्रित वाहन के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से वाहन पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दस अन्य यात्री जख्मी हो गए।

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार दुबे ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि जख्मी लोगों में से तीन की चिन्ताजनक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है जबकि अन्य घायलों का इलाज भोजपुर जिला मुख्यालय आरा स्थित सदर अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे में मृत और घायल हुए सभी लोग एक बैंड में काम करते थे जो चरपोखरी थाना अंतर्गत इटौर गांव से एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।

संबंधित समाचार