अल्मोड़ा: पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे करीब 63 हजार रुपये की अवैध शराब बरामद की है। तीनों के खिलाफ आबकारी और महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे करीब 63 हजार रुपये की अवैध शराब बरामद की है। तीनों के खिलाफ आबकारी और महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत लमगड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक सुनील गोस्वामी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि लमगड़ा में परचून की दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति अवैध शराब को बेचने ले जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ग्राम निराई निवासी बालम सिंह से चायखान के पास करीब सात हजार रुपये की शराब बरामद की। इधर द्वाराहाट पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान अभियुक्त संजय सिंह चौधरी पुत्र सुरेंद्र सिंह चौधरी निवासी रामपुर भलभद्र, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को 7 पेटी अंग्रेजी शराब (कीमत 40,000 रुपये) के साथ गिरफ्तार किया।

वह मारुति संख्या यूपी-14-पी-7343 में शराब परिवहन कर तस्करी कर रहा था। दूसरे मामले में अभियुक्त मनोज सिंह बिष्ट उर्फ सिंगा पुत्र हयात सिंह बिष्ट निवासी ग्राम कनलगांव, पोस्ट बग्वालीपोखर, थाना द्वाराहाट को बग्वालीपोखर बिन्ता सड़क मार्ग पर ग्राम रवाड़ी स्थित गुरु कृपा रेस्टोरेन्ट के पास अवैध रुप से शराब बेचते पकड़ा।

उसके कब्जे से 03 पेटियों में 34 बोतल अंग्रेजी शराब (कीमत 16150 रुपये) शराब बरामद की गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित समाचार