हल्द्वानी: छात्रों को मिलेगा मीड-डे मील का राशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले के प्राथमिक और यूनियर के छात्रों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत मिलेने वाला लाभ छात्र विद्यार्थी अपने स्कूलों से सकेंगे। इस तहत छात्रों को मई माह में 19 दिनों का राशन और धनराशि मिलेंगे। यह राशन विद्यार्थी अपने स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे। जबकि प्रतिदिन मिलेगा वाली राशि छात्रों के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले के प्राथमिक और यूनियर के छात्रों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत मिलेने वाला लाभ छात्र विद्यार्थी अपने स्कूलों से सकेंगे। इस तहत छात्रों को मई माह में 19 दिनों का राशन और धनराशि मिलेंगे। यह राशन विद्यार्थी अपने स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे। जबकि प्रतिदिन मिलेगा वाली राशि छात्रों के खाते में डाल दिए जाएंगे।

मिड डे मिल के तहत प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को 100 ग्राम चावल और 6.75 पैसे प्रतिदिन मिलता है। माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को 150 ग्राम चावल और 6.75 पैसे मिलते हैं। इसमें प्रतिदिन मिलने वाला पैसा छात्रों के खाते में जाता है। कोरोना काल से विद्यालय बंद होने पर विद्यार्थियों को राशन स्कूलों में बांटा जा रहा है, जबकि इससे पहले छात्रों को स्कूल में मध्याह्न भोजन योजना के तहत भोजन कराया जाता था। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि स्कूलों में खाद्य सुरक्षा भत्ता से स्कूलों में छात्रों को राशन वितरीत किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक छात्रों को राशन मिलेगा।

संबंधित समाचार