बागेश्वर: कपकोट क्षेत्र में जीप खाई में गिरी, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। कपकोट क्षेत्र के अंतर्गत पौथिंग के नौधारा के पास एक मैक्स जीप खाई में गिरी गई। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक भराड़ी से सवारी लेकर दूणी जा रहा था। घर जाते समय हादसा हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके …

बागेश्वर, अमृत विचार। कपकोट क्षेत्र के अंतर्गत पौथिंग के नौधारा के पास एक मैक्स जीप खाई में गिरी गई। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक भराड़ी से सवारी लेकर दूणी जा रहा था। घर जाते समय हादसा हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव कब्जे में लिया। घायल को 108 के माध्मय से सीएचसी कपकोट पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पोथिंग निवासी चालक 39 वर्षीय होशियार सिंह पुत्र मोहन सिंह भराड़ी से सवारी लेकर दूणी की ओर रवाना हुआ। सवारियों को दूणी में उतारने के बाद वह अपने गांव लौट रहा था। नौधारा के पास जीप असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में होशियार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय चालक का बेटा दिनेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को 108 के माध्मय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती किया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बद थानाध्यक्ष मदन लाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना की सूचना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित समाचार