हल्द्वानी: एसटीएच के लिए सिंगापुर से पहुंची लाखों की मदद
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए युवा विधायकों के जरिए सिंगापुर से मदद भेजी गई है। वहां रह रहे लोगों की मदद से 10.80 लाख के ऑक्सीजन कंसंटेटर, 2.40 लाख के ऑक्सीमीटर सुशीला तिवारी चिकित्सालय प्रबंधन को सीएसआर फंड से दिए गए। शुक्रवार को चिकित्सालय परिसर में सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा के साथ …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए युवा विधायकों के जरिए सिंगापुर से मदद भेजी गई है। वहां रह रहे लोगों की मदद से 10.80 लाख के ऑक्सीजन कंसंटेटर, 2.40 लाख के ऑक्सीमीटर सुशीला तिवारी चिकित्सालय प्रबंधन को सीएसआर फंड से दिए गए।
शुक्रवार को चिकित्सालय परिसर में सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा के साथ नैनीताल विधायक संजीव आर्य, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट मौजूद रहे। इस मौक पर विधायक बहुगुणा ने 10.80 लाख की लागत के 8 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 2.40 लाख की लागत के 200 ऑक्सीमीटर चिकित्साधीक्षक डॉ. अरुण जोशी को भेंट किए।
सहयोग के लिए सिंगापुर लूचैंग चुवान व उर्वशी सहाय का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक बहुगुणा ने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल कुमाऊं का सबसे बडा कोविड अस्पताल है, जहां नैनीताल जिले के साथ ही अन्य जनपदों के कोरोना संक्रमित मरीजों का भी इलाज किया जा रहा है। इसलिए आवश्यक उपकरणों की कमी न हो, इसके लिए अस्पताल स्टाफ को मदद भेजी गई है।
वहीं, विधायक संजीव आर्य ने कहा कि इस कठिन दौर में एसटीएच के सभी डॉक्टर धैर्य व पूरे मनोयोग से मरीजों के इलाज एवं सेवा में तत्पर है। इन सभी का कार्य सराहनीय है। बताया कि विधायक बहुगुणा की ओर से बेतालघाट अस्पताल को भी दो ऑक्सीजन कंसंटेटर भी दिए गए हैं।
