दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण दर घटकर रह गई 1.19 प्रतिशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 956 नये मामले सामने आए, जो लगभग पिछले दो महीने में दर्ज किए गए मामलों की सबसे कम संख्या रही। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में यह जानकारी दी गई है। इसके अनुसार इस महामारी से 122 और मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर घटकर …

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 956 नये मामले सामने आए, जो लगभग पिछले दो महीने में दर्ज किए गए मामलों की सबसे कम संख्या रही। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में यह जानकारी दी गई है। इसके अनुसार इस महामारी से 122 और मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर घटकर 1.19 प्रतिशत हो गई।

दिल्ली में 22 मार्च को इस संक्रमण के 888 मामले दर्ज किये गये थे और इसके बाद से पहली बार एक दिन में एक हजार से कम मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, इस महामारी से 122 और मरीजों की मौत होने से दिल्ली में मृतकों की संख्या बढ़कर 24,073 पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,072 मामले सामने आये थे और 117 मरीजों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 1.53 प्रतिशत थी। शुक्रवार को 1,141 मामले सामने आये थे और 139 लोगों की मौत हुई थी, जबकि संक्रमण की दर 1.59 प्रतिशत थी।

संबंधित समाचार