अल्मोड़ा: रविवार को बंधना था परिणय सूत्र में, शनिवार को आधार कार्ड ने खाेल दी पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अल्मोड़ा। रविवार को जिस दुल्हन ने अपने पति के साथ सात फेरे लेने थे, वह शादी से ऐन एक दिन पहले नाबालिग निकल गई। पता चलने पर दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। पुलिस के दखल के बाद फिलहाल अब दोनों पक्षों ने विवाह रोक दिया है। दरअसल धौलादेवी ब्लॉक के एक गांव …

अमृत विचार, अल्मोड़ा। रविवार को जिस दुल्हन ने अपने पति के साथ सात फेरे लेने थे, वह शादी से ऐन एक दिन पहले नाबालिग निकल गई। पता चलने पर दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। पुलिस के दखल के बाद फिलहाल अब दोनों पक्षों ने विवाह रोक दिया है।
दरअसल धौलादेवी ब्लॉक के एक गांव में रविवार को एक विवाह होना था।

शनिवार को विवाह की अनुमति लेने के लिए कन्या पक्ष के लोग तहसील में अनुमति लेने गए। तहसील में दुल्हन का आधार कार्ड देखा गया तो उसमें उसकी उम्र 17 साल 7 महीने हो रही थी। एसडीएम ने इसकी सूचना दन्या पुलिस को दी। दुल्हन पक्ष से मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि जन्मपत्री के अनुसार दुल्हन 18 साल की हो गई है। लेकिन परिजनों ने कभी आधार कार्ड में उसकी उम्र पर ध्यान नहीं दिया। शादी से ठीक पहले यह खुलासा हुआ तो दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। पुलिस की पूछताछ के बाद दोनों पक्षों के लोग भी सकते में पड़ गए। थानाध्यक्ष संतोष देवराड़ी ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत के बाद विवाह फिलहाल रुकवा दिया गया है।

दुल्हन पक्ष के लोग जब विवाह के अनुमति लेने आए तो दुल्हन का आधार कार्ड देखा गया। जिसके अनुसार वह विवाह के लिए बालिग नहीं थी। दुल्हन के पिता से लिखित लिया गया है कि वह बेटी का विवाह बालिग होने पर ही करेंगे। फिलहाल विवाह समारोह रूकवा दिया गया है।
मोनिका, एसडीएम, जैंती, भनोली अल्मोड़ा

संबंधित समाचार