देहरादून: उत्तराखंड में 8 जून बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में अब 8 जून तक कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया है। कोरोना वायरस के मामले लगातार कम हो रहे हैं। रविवार को कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। कोरोना वायरस के मामलों में कमी और ऐसे में सरकार ने फैसला किया है कि अब …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में अब 8 जून तक कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया है। कोरोना वायरस के मामले लगातार कम हो रहे हैं। रविवार को कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई।

कोरोना वायरस के मामलों में कमी और ऐसे में सरकार ने फैसला किया है कि अब दुकानें हफ्ते में 2 बार खुल पाएंगी। इस बारे में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि 1 जून और 5 जून को परचून की दुकानें खोली जाएगी। इनका वक्त भी 8 बजे से एक बजे तक रहेगा। इसके अलावा 1 तारीख को स्टेशनरी और किताबो की दुकान खुलेगी। बाकि नियम पहले जैसे ही रहेंगे। उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू 8 जून तक लागू रहेगा।

रविवार को राज्य में नए मरीजों का आंकड़ा महज 1226 रहा। जबकि 32 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में पचास दिन पहले 9 अप्रैल को 748 मरीज मिले थे। राज्य में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 28 हजार हो गई है। जिसमे 2 लाख 85 हजार ठीक हो गए हैं। जबकि 30 हजार के करीब एक्टिव मरीज रह गए हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 6401 हो गया है।

 

संबंधित समाचार