अल्मोड़ा: कोविड कर्फ्यू में डीजे बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। शादी मे‍ं डीजे बजाना कोविड कर्फ्यू में सरकार की और से पूर्णत: प्रतिबंध है। कोविड के नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस सख्त कारवाई कर रही है। कोविड नियमों का पालन न करने और विवाह समारोह में डीजे बजाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने नियमों के उल्लघंन …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। शादी मे‍ं डीजे बजाना कोविड कर्फ्यू में सरकार की और से पूर्णत: प्रतिबंध है। कोविड के नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस सख्त कारवाई कर रही है।

कोविड नियमों का पालन न करने और विवाह समारोह में डीजे बजाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने नियमों के उल्लघंन पर उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाकर चालान कर दिया।

धारानौला चौकी के उप निरीक्षक अमरपाल यादव ने बताया कि मालगांव दुगालखोला निवासी अर्जुन सिंह पुत्र स्व. शेर सिंह शादी समारोह में मनाही के बाद भी जबर्दस्ती विवाह समारोह में डीजे लगावाया था। जिस पर पुलिस एक्ट में चालान कर यह कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार