हल्द्वानी: स्कीम वर्कर्स ने शांतिपूर्ण तरीके से मनाया मांग दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी/नैनीताल, अमृत विचार। स्कीम वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर आशा वर्कर्स ने सोमवार को ‘मांग दिवस’ मनाया। इस दौरान हाथों पर तख्तियां लिए आशाओं ने हल्द्वानी और नैनीताल में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज स्कीम वर्कर्स को कोविड बीमा, सुरक्षा उपकरण, उचित मानदेय देने की मांग की है। हल्द्वानी में …

हल्द्वानी/नैनीताल, अमृत विचार। स्कीम वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर आशा वर्कर्स ने सोमवार को ‘मांग दिवस’ मनाया। इस दौरान हाथों पर तख्तियां लिए आशाओं ने हल्द्वानी और नैनीताल में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज स्कीम वर्कर्स को कोविड बीमा, सुरक्षा उपकरण, उचित मानदेय देने की मांग की है।

हल्द्वानी में उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महामंत्री डॉ. कैलाश पांडे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आशाओं समेत सभी स्कीम वर्कर्स को काम में झोंक दिया जाता है। लेकिन जब उनके वेतन भत्ते और स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा की बात की जाती है तो उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है। कोरोना ड्यूटी में फ्रंटलाइन वर्कर्स होने के बावजूद आशा वर्कर्स को कोरोनाकाल में न ही पीपीई किट दी गई और न ही मास्क, ग्लब्ज और सेनेटाइजर उपलब्ध कराए गए। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कोविड बीमा, सुरक्षा उपकरण, उचित मानदेय देने की मांग की। धरना देने वालों में रिंकी जोशी, रीना बाला, सरोज रावत, प्रीति रावत, माया टंडन, चन्द्रकला अधिकारी, आशा जिसहि, गीता जोशी, कमला आर्य आदि मौजूद रहे। घरों पर प्रदर्शन कर समर्थन करने वालों में भाकपा (माले) राज्य सचिव राजा बहुगुणा आदि शामिल रहे।

वहीं नैनीताल में भी आशा कार्यकर्ताओं ने सीएम को भेजा ज्ञापन सौंपा। सोमवार को उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में तमाम आशा कार्यकर्ता बीडी पांडे अस्पताल में एकत्रित हुई। जहां उन्होंने तख्तियां और विभिन्न मांगे लिखी पट्टियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। कमला कुंजवाल ने कहा कि कोरोना ड्यूटी में फ्रंटलाइन वर्कर्स होने के बावजूद आशा वर्कर्स को न पीटीईटी किट दी गई न ही मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइजर तक उपलब्ध कराए गए।

उन्होंने आशा वर्कर समेत सभी स्कीम वर्कर्स को प्रतिमाह दस हजार कोरोना भत्ता, वर्कर्स को दस लाख स्वास्थ्य बीमा गारंटी देने, सभी स्कीम वर्कर को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, आशा वर्कर्स और उनके परिजनों को कोरोना वैक्सीन लगाने और बिना किसी शर्त 50 लाख जीवन बीमा का लाभ देने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में हेमा पाठक, दीपक कनवाल, हेमा जोशी, गीता आर्य, सुमन बिष्ट, भगवती शर्मा, नीरू पुजारी, गीता नैनवाल, कुसुमलता सनवाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार