पिथौरागढ़: दूरस्थ क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन केंद्र खोले प्रशासन- चुफाल
पिथौरागढ़, अमृत विचार। बुधवार को पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कोविड वैक्सीनेशन केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के अतिरिक्त ग्रामीणों को मास्क आदि वितरित किए गए। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान मंत्री ने जौरासी, चौबाटी, दुनाकोट क्षेत्र में नए वैक्सीनेशन केन्द्रों का शुभारंभ किया गया। …
पिथौरागढ़, अमृत विचार। बुधवार को पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कोविड वैक्सीनेशन केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के अतिरिक्त ग्रामीणों को मास्क आदि वितरित किए गए।
क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान मंत्री ने जौरासी, चौबाटी, दुनाकोट क्षेत्र में नए वैक्सीनेशन केन्द्रों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंत्री ने जनपद के सभी दूरस्थ क्षेत्रों में वैक्सीनेशन केंद्र खोले जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान माननीय पयेजल मंत्री द्वारा जनता को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया। इस दौरान माननीय मंत्री द्वारा ग्रामीणों को सेनेटाइजर एवं मास्क भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में डीडीहाट उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी, डीडीहाट ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेन्द्र चुफाल, सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह देउपा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूरन खोलिया, जिला उपाध्यक्ष सजंय चुफाल, पेयजल मंत्री प्रतिनिधि बलवंत बोरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश भड़, जिला पंचायत सदस्य महेश राम, ग्राम प्रधान महेश कन्याल, प्रवीण पानू, कुंदन बोरा, दीपक बोरा आदि व पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।
