टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ FIR दर्ज, मुंबई पुलिस ने ‘हीरोपंती’ से बचने की दी सलाह!
मंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। इन दोनों पर बिना किसी कारण के सार्वजनिक स्थल पर इधर-उधर घूमने का आरोप है। ऐसे में इनके खिलाफ कोरोना महामारी के नियमों में उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने अपने ऑफिशियल …
मंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। इन दोनों पर बिना किसी कारण के सार्वजनिक स्थल पर इधर-उधर घूमने का आरोप है। ऐसे में इनके खिलाफ कोरोना महामारी के नियमों में उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में बांद्रा की सड़कों पर ‘मलंग’ बनना दो कलाकारों को अब महंगा पड़ गया। क्योंकि इन दोनों के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। हम सभी मुंबईवासियों से अपील करते हैं कि बेकार की ‘हीरोपंती’ करने से बचे, जिससे कोविड 19 के सुरक्षा नियमों में किसी भी तरह की चूक हो।
In the ongoing ‘War’ against the virus, going ‘Malang’ on the streets of Bandra cost dearly to two actors who have been booked under sections 188, 34 IPC by
Bandra PStn . We request all Mumbaikars to avoid unnecessary ‘Heropanti’ which can compromise on safety against #COVID19— मुंबई पोलीस – Mumbai Police (@MumbaiPolice) June 3, 2021
श्रॉफ बाहर क्यों घूम रहे थे, इसका सही जवाब नहीं मिलने पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है, क्योंकि ये जमानती अपराध की श्रेणी में है। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ड्राइव पर निकले थे। कार में टाइगर पीछे की सीट पर बैठे थे, जबकि दिशा आगे की सीट पर बैठी थी। पुलिस ने उनके आधार कार्ड की जांच की और और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन्हें छोड़ दिया है।
नेशनल क्रश कही जाने वाली बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पाटनी दर्शकों के बीच बहुत मशहूर हैं। कभी अपनी फिल्मों के कारण तो कभी टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप को लेकर दिशा सुर्खियों में छाईं रहती हैं। दोनों के बीच कई सालों से डेटिंग की अफवाहें चल रही हैं। हालांकि दोनों ने कहा है कि वो सिर्फ दोस्त हैं। इन दोनों को आमतौर पर कई इवेंट्स में एकसाथ देखा गया है। यहां तक कि जिम में भी एक साथ जाते देखा गया है।
