रुद्रपुूर: कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला व्यक्ति, हाल ही में कोरोना से हुआ था ठीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। घर से सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने निकले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। आसपास के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फैक्ट्री के आईडी कार्ड से व्यक्ति की पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को …

रुद्रपुर, अमृत विचार। घर से सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने निकले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। आसपास के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फैक्ट्री के आईडी कार्ड से व्यक्ति की पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाला कौशल्या कॉलोनी निवासी गिरीश चंद शर्मा रोज की तरह  घर से फैक्ट्री के लिए निकला था। इस बीच उसके सीने में दर्द हुआ इसके बाद उसने फुलसूंगा के पास अपनी गाड़ी को साइड लगा दिया। काफी देर बाद कार में कोई हलचल नही होने से आसपास मौजूद लोगों ने उसका हाल जानने का प्रयास किया।
 सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को  जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि एक माह पहले मृतक कोरोना पॉजिटिव हुआ था। कुछ समय पहले ही रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सोमवार से फैक्ट्री काम पर जा रहा था। ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष विनोद फर्त्याल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

संबंधित समाचार