हल्द्वानी: 39 डिग्री तापमान के साथ मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले दिनों बेमौसम बारिश और अधड़ के बाद मौसम में फिर बदलाव होने के साथ तेज धूप और उमस चालू हो गयी है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में बढ़ते तापमान से मैदानी इलाकों में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी। इसमें शनिवार से लगातार तापमान …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले दिनों बेमौसम बारिश और अधड़ के बाद मौसम में फिर बदलाव होने के साथ तेज धूप और उमस चालू हो गयी है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में बढ़ते तापमान से मैदानी इलाकों में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी। इसमें शनिवार से लगातार तापमान में 1-3 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।

5 से 9 जून तक मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री तक जा सकता है। इससे गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। वहीं राज्य के पर्वतीय इलाकों में हल्की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना बताई है।

गुरुवार को जिले के अधिकांश हिस्से में सुबह से धूप खिली रही इससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। जबकि पहाड़ी इलाकों दोपहर बाद जिले के मुक्तेश्वर, भवाली, रामगढ़ हल्के बादल छाए रहे। नैनीताल का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 13 डिग्री रहा, जबकि मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 21 डिग्री रिकार्ड किया गया।

 

संबंधित समाचार