लखीमपुर खीरी: तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खेत में पलटी, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। सिसैया कस्बे से ईसानगर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार सड़क पर भूसी पड़ी होने से अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। जिसमें कार सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे सीएचसी ईसानगर में भर्ती कराया गया है। सूचना …

लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। सिसैया कस्बे से ईसानगर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार सड़क पर भूसी पड़ी होने से अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। जिसमें कार सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे सीएचसी ईसानगर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव वीरसिंहपुर निवासी सोएब पुत्र जमाल 25 वर्ष, अकरम पुत्र अब्दुल मलिक 30 वर्ष व कार चालक गुरुवार की देर रात सिसैया कस्बे से कार में सवार होकर घर वीरसिंहपुर जा रहे थे। तभी सिसैया ईसानगर मार्ग पर क्रेसर के समीप मैला गांव के नजदीक सड़क पर धान की भूसी पड़ी होने के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटते हुए खेतों में पलट गई। जिसमें शोएब व अकरम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर घायल हो गया।

अचानक तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कार चालक को ईसानगर के सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन कार चालक का नाम नहीं पता चल सका है। ग्रामीण बताते हैं कि कार काफी तेज गति से थी। इस कारण हादसा हो गया।  सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार