हल्द्वानी: गौलापार के जगतपुर में तेंदुए ने बकरियों को बनाया निवाला
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार के जगतपुर में तेंदुए का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार की सुबह तड़के करीब चार बजे जंगल से सटे गांव जगतपुर में एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने पशुपालक महेंद्र सिंह धामी के बाड़े पर धावा बोल दिया और दो बकरियों को मार दिया। जब ग्रामीणों ने शोर मचाया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार के जगतपुर में तेंदुए का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार की सुबह तड़के करीब चार बजे जंगल से सटे गांव जगतपुर में एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने पशुपालक महेंद्र सिंह धामी के बाड़े पर धावा बोल दिया और दो बकरियों को मार दिया। जब ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ एक बकरी को लेकर जंगल चला गया।
ग्राम प्रधान पुष्पा भट्ट ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि वन टीम को मौके पर भेजा गया है ग्रामीणों को आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा। वहीं रात्रि में गश्त बढ़ाई जा रही है।
