हल्द्वानी: ठंड के लिए मशहूर मुक्तेश्वर का तापमान नैनीताल से ज्यादा
हल्द्वानी, अमृत विचार। ठंड के मशहूर मुक्तेश्वर में लगातार तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को मुक्तेश्वर में नैनीताल 1 डिग्री ज्यादा रिकार्ड हुयी। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि नैनीताल का अधिकतम 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। पंतनगर विश्वविद्यालय के डॉ. आर के सिंह ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ठंड के मशहूर मुक्तेश्वर में लगातार तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को मुक्तेश्वर में नैनीताल 1 डिग्री ज्यादा रिकार्ड हुयी। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि नैनीताल का अधिकतम 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। पंतनगर विश्वविद्यालय के डॉ. आर के सिंह ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तामपान अधिक रहता है।
इस कारण मुक्तेश्वर में तामपान नैनीताल शहर से अधिक रिकार्ड किया जा रहा है। शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम 24 और न्यूनतम 14 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि मैदानी इलाकों 35 और न्यूनतम 22 डिग्री रिकार्ड किया गया।
जिले के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को 35 डिग्री तापमान से तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। तेज गर्मी से निजात पाने के लिए लोग पंखे, कूलर का सहारा लेते रहे। आने वाले
सप्ताह में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है। पहाड़ी में इलाकों में हल्की बनी रही, शाम के समय पहाड़ों हल्के बादल छाए रहे। वहीं मौसम विज्ञान के अनुसार आने वाले दिनों में पहाड़ों में बादल के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा।
