हल्द्वानीः भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर गिरी कार, दो लोगों की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। भवाली मार्ग पर खूपी के पास सुबह करीब 2 बजे i10 कार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। नैनीताल पुलिस द्वारा बताया गया कार में तीन लोग सवार थे जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि उनमें से एक गंभीर रूप घायल हो गया। कार भवाली से हल्द्वानी की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भवाली मार्ग पर खूपी के पास सुबह करीब 2 बजे i10 कार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। नैनीताल पुलिस द्वारा बताया गया कार में तीन लोग सवार थे जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि उनमें से एक गंभीर रूप घायल हो गया। कार भवाली से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। अनियंत्रित होकर खूपी के पुल से नीचे गिर गई । हादसे में एक युवती और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज जोगा सिंह सिंधू ने बताया कि आई10 कार संख्या DL8CAA2634 आज सुबह करीब लगभग दो बजे खूपी में हादसे का शिकार हो गई। कार खूपी पुल को तोड़ते हुए 150 मीटर गहरे पथरीले नाले में जा गिरी। पुलिस ने जब रेस्क्यू अभियान चलाया तो कार से शाहीन निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश और शाजिया उम्र 29 वर्ष निवासी दिल्ली और नीलम शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी पूर्वी दिल्ली को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला।
दिल्ली और गाजियाबाद निवासी कार सवार तीन में से एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल युवती को तड़के सवेरे पुलिस ने गाड़ी तोड़कर रैस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार घटना के बाद सवेरे जब युवती को होश आया तो तो उसकी चीख पुकार सुनकर मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस सवेरे छह बजे मौके पर पहुंची तो एक युवक और एक युवती की मौत हो गई थी। घायल युवती को रैस्क्यू कर अस्पताल भेज गया।
