जलपरी की तरह तैरती नजर आईं कियारा आडवाणी, अदाएं देख फैंस हुए दीवाने
मुंबई। अभिनेत्री कियारा आडवाणी आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनका ग्लैमरस और गॉर्जियस लुक सभी को बेहद लुभाता है। हाल ही में कियारा ने अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर …
मुंबई। अभिनेत्री कियारा आडवाणी आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनका ग्लैमरस और गॉर्जियस लुक सभी को बेहद लुभाता है। हाल ही में कियारा ने अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर भी वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है अभिनेत्री नियॉन कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं, जिसको पहनकर वे तैरती दिख रही हैं। कियारा का ये लुक देख फैंस को दीवाना बना रहा है। इस वीडियो को अभी तक लाखों से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ओहो जलपरी’। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘कियारा तुम्हारा हर एक लुक डिफरेंट होता है’। इसके अलावा एक ने उन्हें ब्यूटीफुल बताया इतना ही नहीं बल्कि एक यूजर ने तो उनसे यह भी पूछ डाला कि सिद्धार्थ मल्होत्रा कहां हैं?
कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशनशिप की बात करें तो खबरों के मुताबिक दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को साथ में ट्रेवल करते और मालदीव में छुट्टियां मनाते भी देखा गया है। हालांकि ना तो सिद्धार्थ और ना ही कियारा ने कभी खुलकर अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की है।
कियारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘फुगली’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन फिल्म ‘कबीर सिंह’ से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अब वह बहुत जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘शेरशाह’ और कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वे फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ का भी हिस्सा हैं।
