स्वच्छता सर्वेक्षण में रामनगर पालिका को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान, पुरुस्कार में मिली 50 लाख की धनराशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। अटल निर्मल नगर पुरुस्कार योजना के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर नगर पालिका को शहरी विकास मंत्रालय की ओर से 50 लाख रुपये की धनराशि पुरुस्कार बतौर स्वीकृत की गयी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि बीते तीन माह पूर्व …

रामनगर, अमृत विचार। अटल निर्मल नगर पुरुस्कार योजना के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर नगर पालिका को शहरी विकास मंत्रालय की ओर से 50 लाख रुपये की धनराशि पुरुस्कार बतौर स्वीकृत की गयी है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि बीते तीन माह पूर्व पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण योजना में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। जिस सन्दर्भ में शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के द्वारा इनामी धनराशि 50 लाख रुपये के लिये स्थानीय नगर पालिका से अवस्थापना निधि के अंतर्गत योजनाओं के प्रस्ताव मांगे है।

ईओ ने बताया कि रामनगर नगर पालिका की इस उपलधि का श्रेय पालिकाध्यक्ष हाजी मो.अकरम, पालिका सभासदों व पालिका परिवार को दिया। इधर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ईओ त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन व कार्यो की बदौलत मिली इस उपलब्धि के लिए उनको श्रेय दिया।

 

संबंधित समाचार