हल्द्वानी: 44 बाढ़ चौकियां तैयार, सिंचाई विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना से बचाव के उपायों के बीच जिले में बाढ़ की समस्या से निपटने का प्रयास शुरू गया है। शासन के निर्देश के मुताबिक मानसूनी सीजन से पूर्व सिचाई विभाग द्वारा नैनिताल जिले में 27 व यूएस नगर में कुल 17 बाढ़ चौकियां खुलवा दी गई हैं। साथ ही सभी चौकियों पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना से बचाव के उपायों के बीच जिले में बाढ़ की समस्या से निपटने का प्रयास शुरू गया है। शासन के निर्देश के मुताबिक मानसूनी सीजन से पूर्व सिचाई विभाग द्वारा नैनिताल जिले में 27 व यूएस नगर में कुल 17 बाढ़ चौकियां खुलवा दी गई हैं। साथ ही सभी चौकियों पर जल स्तर पर निगरानी के लिए विभागीय कर्मियों को तैनात कर दिए हैं।

विभागीय रुपरेखा के मुताबिक मानसूनी सीजन में प्रशासनिक विभागों व आपदा प्रबंधन विभाग से सम्ंवय स्थापित कर जल स्तर के बारे में समय–समय पर सूचित किया जाएगा। जिससे समय रहते बाढ़ की स्थिति से निपटा जा सके। लिहाजा सभी बाढ़ चौकी प्रभारियों को जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तर के सभी  प्रशासनिक अधिकारियों के फोन नंबर भी जारी कराए गए हैं।

हाई अलर्ट मोड पर सिचाई विभाग

मानसूनी सीजन के नजदीक आते ही नहरों व बैराज पर तैनात सभी कर्मचारियों को हाई अलर्ट मोड पर तैनात रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। खास तौर से हल्द्वानी स्थित गौला बैराज, फिका बैराज और यूएस नगर के बौर जलाशय व हरिपुरा बैराज में पानी के जलस्तर पर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। गौला  बैराज में दस हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी का स्तर बढ़ने पर खतरे की आशंका रहती है। फिलहाल अभी जल स्तर काफी कम है, लेकिन बरसात के दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों का पानी भी गौला बैराज में ही आता है। फलस्वरुप विभाग द्वारा अभी से एहतियात बरते जा रहे हैं।

प्री मानसून सीजन के तहत अभी से सभी आवश्यक कवायद शुरु कर दी गई है। प्रशासनिक विभागों से कर्मचारियों को समंवय स्थापित कर जलस्तर के बारे में सूचित करते रहने के लिए कहा गया है। सभी मुख्य नहरों में जलस्तर पर विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। संजय शुक्ल, मुख्य अभियंता, सिचाई विभाग

संबंधित समाचार