काशीपुर: अच्छी खबर! 11 से शुरू होगा रामनगर-मुरादाबाद-दिल्ली तक विशेष ट्रेन का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे करीब दो महीने बाद आगामी 11 जून से यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का पुनर्संचालन करने का जा रहा है। गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के हैं। ट्रेनों में यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना …

काशीपुर, अमृत विचार। ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे करीब दो महीने बाद आगामी 11 जून से यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का पुनर्संचालन करने का जा रहा है। गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के हैं। ट्रेनों में यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 11 जून को विशेष ट्रेन संख्या 05356 सुबह रामनगर से चलकर सुबह 10:33 बजे काशीपुर पहुंचेगी। 10:38 बजे काशीपुर से छुटकर मुरादाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 05355 शाम को वापस दिल्ली से चलकर मुरादाबाद होते हुए काशीपुर-रामनगर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02091 देहरादून-काठगोदाम व ट्रेन संख्या 02092 काठगोदाम-देहरादून 11 जून, ट्रेन संख्या 05040 कासगंज-कानपुर अनवरगंज व ट्रेन संख्या 05039 कानपुर अनवरगंज-कासगंज 16 जून, ट्रेन संख्या 05038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज 16 जून व ट्रेन संख्या 05037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज 17 जून, ट्रेन संख्या 05044 काठगोदाम-लखनऊ 15 जून व ट्रेन संख्या 05043 लखनऊ जं.-काठगोदाम 14 जून, 05035 दिल्ली-काठगोदाम 11 जून, ट्रेन संख्या 05325 टनकपुर-दिल्ली 12 जून व ट्रेन संख्या 05326 दिल्ली-टनकपुर विशेष गाड़ी का पुनर्संचालन 13 जून से अगली सूचना तक किया जाएगा। जिसके चलते रामनगर-काशीपुर से मुरादाबाद, लखनऊ, दिल्ली, कासगंज बरेली, टनकपुर आदि जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। किराया पूर्व की भांति ही रहेगा।

छोटे स्टॉपेज पर नहीं रुकेगी ट्रेन
काशीपुर। रेलवे वाणिज्य निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया कि रामनगर से मुरादाबाद जाने वाली ट्रेनें छोटे स्टॉपेज पर नहीं रुकेगी। दो दिन पूर्व ही यात्रियों की परेशानी को देखते हुए काशीपुर से मुरादाबाद और रामनगर से मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेनों को शुरू करने के लिए रेलवे गोरखपुर से अनुमति मांगी गई है। 15 जून तक पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मींद है।

संबंधित समाचार