कालाढूंगी: सूखे हलक से बोली जनता बीजेपी सरकार मुर्दाबाद ! मुर्दाबाद !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। नगर में पेयजल की किल्लत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जून की इस भीषण गर्मी में जनता पानी की बूंद-बूंद को तरस रही है। लोग दूसरे वार्डों में अपने रिश्तेदारों के घरों में जाकर पानी ला रहे हैं। कालाढूंगी के वार्ड नम्बर-6 स्थित नव-निर्मित पेयजल टंकी के मुख्य गेट के …

कालाढूंगी, अमृत विचार। नगर में पेयजल की किल्लत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जून की इस भीषण गर्मी में जनता पानी की बूंद-बूंद को तरस रही है। लोग दूसरे वार्डों में अपने रिश्तेदारों के घरों में जाकर पानी ला रहे हैं। कालाढूंगी के वार्ड नम्बर-6 स्थित नव-निर्मित पेयजल टंकी के मुख्य गेट के आगे बैठकर महिलाओं व पुरुषों ने जल संस्थान व बीजेपी सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

धरने पर पानी की बाल्टी लेकर बैठे वार्ड वासियों ने एक स्वर में आवाज उठाई और कहा कि यदि पानी समय पर नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। नगर पंचायत कालाढूंगी के सभासद हरीश मेहरा ने बताया कि लाखों रुपये की लागत से डबल इंजन सरकार ने कालाढूंगी के वाशिन्दों को भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए पेयजल टंकी का निर्माण किया है।

लेकिन टंकी के पानी से सरकार आजतक जनता की प्यास नहीं बुझा सकी। उन्होंने कहा क्षेत्र में ऐसा भी विकास कार्य क्या जो जनता के काम नहीं आए। इस दौरान भीम सिंह कनवाल, वीरेंद्र सिंह, रमेश गुणवंत, महेश चंद्र आर्या, जगदीश चन्द्र, हरीश गोस्वामी, नंदन सिंह कनवाल, अजय पवार, प्रीत शर्मा, नवीन शर्मा, किशोर अधिकारी, नीतू शर्मा, बबिता कैड़ा, सुमन गोस्वामी, वेदांत गोस्वामी, कुंदन सिंह मेहरा सहित लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार