काल बनकर आई टेम्पो ने मारी टक्कर,  एक परिवार के तीन लोगों सहित चार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रहे टेम्पो ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों में से तीन एक ही परिवार के थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अशोक (30), उनकी पत्नी किरण, बेटे इशांत और एक अन्य …

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रहे टेम्पो ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों में से तीन एक ही परिवार के थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अशोक (30), उनकी पत्नी किरण, बेटे इशांत और एक अन्य व्यक्ति जवाहर सिंह (93) के तौर पर हुई है। यह सभी नजफगढ़ के निवासी थे। हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे हुआ, जब ये लोग सैर करने निकले थे।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया, ” अशोक का दूसरा बेटा देव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेम्पो चालक की पहचान राजेश (35) के तौर पर हुई है। जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।” उन्होंने बताया कि चालक टेम्पो बेहद तेज गति से और लापरवाही से चला रहा था। उसकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है। उसके खिलाफ भादंवि की धारा 279 और 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार