पुलिस की गिरफ्त से आजाद नहीं होगा पहलवान सुशील, 25 जून तक बढ़ी हिरासत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में कथित तौर पर हुई एक झड़प में एक पहलवान की मौत के सिलसिले में दिल्ली की एक अदालत ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत 25 जून तक के लिए शुक्रवार को बढ़ा दी। सुशील कुमार को नौ दिन न्यायिक हिरासत में रखने के बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट …

नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में कथित तौर पर हुई एक झड़प में एक पहलवान की मौत के सिलसिले में दिल्ली की एक अदालत ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत 25 जून तक के लिए शुक्रवार को बढ़ा दी। सुशील कुमार को नौ दिन न्यायिक हिरासत में रखने के बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रीतिका जैन के सामने पेश किया गया था।

कुमार पर हत्या और अपहरण के मामले दर्ज हैं। संपत्ति के एक कथित विवाद में चार और पांच मई की दरम्यानी रात में स्टेडियम में कुमार और उसके कुछ दोस्तों ने कथित तौर पर सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों पर हमला कर दिया था। इस घटना में धनखड़ की मौत हो गई थी।

पुलिस का आरोप है कि सुशील कुमार हत्या का “मुख्य दोषी और साजिशकर्ता” है। पुलिस के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं जिनमें कुमार और उसके साथियों को धनखड़ को पीटते देखा जा सकता है। कुमार और सह आरोपी अजय कुमार सहरावत को 23 मई को गिरफ्तार किया गया था। घटना के संबंध में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता