हल्द्वानी: बढ़ती मंहगाई पर कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमत को लेकर आज हल्द्वानी में कांग्रेस ने एक निजी पेट्रोल पंप पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया, कांग्रेस का आरोप है कि आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार में ऐसा हुआ है कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹100 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमत को लेकर आज हल्द्वानी में कांग्रेस ने एक निजी पेट्रोल पंप पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया, कांग्रेस का आरोप है कि आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार में ऐसा हुआ है कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹100 की कीमत को पार कर गए हैं।
ऐसे में एक्साइज ड्यूटी को पेट्रोल और डीजल से हटा देना चाहिए ताकि पेट्रोल और डीजल की कीमत में थोड़ा सा आम जनता को राहत मिल सके लेकिन बिना विरोध किए केंद्र और राज्य सरकार कोई भी काम नहीं करती लिहाजा कांग्रेस ने बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का जो रवैया केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ तैयार किया है यह आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें आम जनता का जीना दूभर कर रही है।
