काशीपुर: आशा और एएनएम ढूंढ-ढूंढकर लोगों को लगवाएंगी वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। वैक्सीनेशन से कतराने वालों का आशा कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर जाकर सत्यापन करेंगी और नजदीकी केंद्रों पर वैक्सीन लगवाएंगी। मुस्लिम क्षेत्रों में रविवार से शिविर लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। शुक्रवार को उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुस्लिम बस्तियों में मोहल्ला महेशपुरा, बांसफोड़ान, मदर कालोनी, थाना साबिक, न्याज …

काशीपुर, अमृत विचार। वैक्सीनेशन से कतराने वालों का आशा कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर जाकर सत्यापन करेंगी और नजदीकी केंद्रों पर वैक्सीन लगवाएंगी। मुस्लिम क्षेत्रों में रविवार से शिविर लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

शुक्रवार को उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुस्लिम बस्तियों में मोहल्ला महेशपुरा, बांसफोड़ान, मदर कालोनी, थाना साबिक, न्याज नगर, अल्ली खां, खालसा, काजीबाग, कटोराताल, विजय नगर, नई बस्ती में शिविर लगाकर वैक्सीन लगाने की मांग की। जिसको लेकर एलडी भटट सरकारी अस्पताल में संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा और कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मोहल्ले में ही व्यवस्था बनाकर लोगों को वैक्सीन लगाने पर सहमति बनी।

एसडीएम वर्मा ने बताया कि जिन मुस्लिम क्षेत्रों में वैक्सीनेशन कम हुआ है, वहां मोहल्ले में ही व्यवस्था बनाकर टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की  गई है। साथ ही ई-रिक्शा पर अनाउंसमेंट, पोस्टर आदि के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। दो दिन का समय दिया गया है। रविवार को उक्त क्षेत्रों में टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा।

डॉ. अमरजीत ने बताया कि मुस्लिम क्षेत्रों में व्यवस्था के अनुरूप वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को 30-30 वैक्सीन दी जाएगी। जो अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सत्यापन कर छुटे लोगों को नजदीकी केंद्र ले जाकर उनका टीकाकरण कराएगी। दोपहर तक इसकी रिपोर्ट सरकारी अस्पताल में सौंपेगी। यह कार्य शनिवार से शुरू हो जाएगा। शुक्रवार से रामनगर से दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन शुरू हो गई। इसके अलावा लालकुआं क्षेत्र में भी ट्रेन चल रही है।

रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों की रैपिड एंटीजन जांच की जाएगी। इसके लिए दिन और रात में भी टीमें तैनात रहेगी। तीन मोबाइल टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य में लगी है। वहां पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एमए राहुल, मोहम्मद अशरफ एडवोकेट, हसीन खान, जावेद खान आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार