लखनऊ: मुंबई जाने वाले यात्री ध्यान दें, सफर करने से पहले ट्रेन में रिजर्वेशन देख लें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। कोरोना कफर्यू हटते ही अप्रवासी श्रमिक वापस मुंबई लौटने लगे है। आलम यह कि बीते तीन दिनों में लखनऊ से मुंबई की सभी ट्रेनों में वेटिंग का आकड़ा 400 के पार कर गया। जानकारी के मुताबिक पिछले साल लॉकडाउन के बाद से मुंबई की ट्रेनों में इतनी लंबी वेटिंग पहली बार देखी …

अमृत विचार, लखनऊ। कोरोना कफर्यू हटते ही अप्रवासी श्रमिक वापस मुंबई लौटने लगे है। आलम यह कि बीते तीन दिनों में लखनऊ से मुंबई की सभी ट्रेनों में वेटिंग का आकड़ा 400 के पार कर गया। जानकारी के मुताबिक पिछले साल लॉकडाउन के बाद से मुंबई की ट्रेनों में इतनी लंबी वेटिंग पहली बार देखी गई है। यही वजह है कि ट्रेनों में बढ़ती भीड़ से रेलवे 14 जून से अतिरिक्त ट्रेनों के फेरे बढ़ाकर वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत देगा। ये आधा दर्जन लखनऊ के रास्ते मुंबई तक जाएंगी।

लखनऊ से रवाना होने वाली पुष्पक और लखनऊ एलटीटी स्पेशल ट्रेनों के सभी क्लास में वेटिंग पहुंच गई है। कुशीनगर, गोरखपुर पनवेल, गोरखपुर एलटीटी जैसी ट्रेनों में भी वेटिंग 360 के पार है। ट्रेन नंबर 02533 पुष्पक में फस्ट एसी में 30 जून तक वेटिंग, सेकेंड एसी में 26 जून, थर्ड एसी में 29 जून व स्लीपर में पांच जुलाई तक वेटिंग है। वहीं ट्रेन नंबर लखनऊ एलटीटी के एसी क्लास में तीन जुलाई तक और स्लीपर में पांच जुलाई तक वेटिंग 305 पहुंच गई है।

मुंबई की ये ट्रेनें यात्रियों को देगी राहत

  • ट्रेन नंबर 09123 बांद्रा टर्मिनस से गाजीपुर सिटी 14 जून को चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 09124 गाजीपुर सिटी से बांद्रा टर्मिनस 16 जून दिन चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 09035 मुंबई सेंट्रल से मंडुवाडीह 15 एवं 18 जून को चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 09036 मंडुवाडीह से दादर 17 एवं 20 जून को चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 09099 बांद्रा टर्मिनस से मऊ 15 जून को चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 9100 मऊ से बांद्रा टर्मिनस 17 जून को चलेगी।

संबंधित समाचार