लखीमपुर खीरी: पत्नी बोली- सिर दर्द हो रहा है, पति गाड़ी रोक गया दवा लेने, इतने में आई एक बाइक और फिर…
सिकंद्राबाद, अमृत विचार। पति के साथ मायके से ससुराल बाइक पर जा रही युवती रास्ते में पति को झांसा देकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। इससे पति सकते में आ गया और पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली नीमगांव के गांव बिलौचापुर निवासी युवक का विवाह 22 अप्रैल को थाना हैदराबाद के एक गांव …
सिकंद्राबाद, अमृत विचार। पति के साथ मायके से ससुराल बाइक पर जा रही युवती रास्ते में पति को झांसा देकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। इससे पति सकते में आ गया और पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली नीमगांव के गांव बिलौचापुर निवासी युवक का विवाह 22 अप्रैल को थाना हैदराबाद के एक गांव की युवती से हुआ है। उसने बताया कि शादी के बाद उसकी पत्नी तीन बार अपने मायके जा चुकी थी।
शनिवार दोपहर वह अपनी पत्नी को ससुराल से अपने गांव बाइक से ले जा रहा था। दोपहर में सिकंद्राबाद के बड़े चौराहे पर पहुंचा तभी पत्नी ने कहा कि सिर में दर्द हो रहा है कहीं मेडिकल स्टोर से दवा ले आओ। युवक ने बाइक चौराहे पर खड़ी कर दी। वहीं उसकी पत्नी भी खड़ी हो गई। वह मेडिकल स्टोर से दवा लेने चला गया। इसी बीच एक युवक बाइक से आया और विवाहिता झट से उसकी बाइक पर बैठकर रफूचक्कर हो गई।
युवक ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को किसी युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाते देखा। कुछ समझ पाता तब तक वे आंखों से ओझल हो गए। वह ससुराल गया और मामले की जानकारी दी। इसके बाद ससुर को साथ लेकर काफी पता लगाने का प्रयास किया लेकिन कहीं पता नहीं लग पाया है। उसने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी पत्नी अपने साथ लाखों के जेवर लेकर गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
