रुद्रपुर: एसओजी ने बरामद की 30 लाख रुपए की 400 पेटी अवैध शराब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एसओजी ने किराये की दुकान से सप्लाई की जा रही अवैध शराब सहित एक आरोपी का पकड़ा है। दुकान से एसओजी को 30 लाख रुपए की 400 पेटी शराब बरामद हुई हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप …

रुद्रपुर, अमृत विचार। एसओजी ने किराये की दुकान से सप्लाई की जा रही अवैध शराब सहित एक आरोपी का पकड़ा है। दुकान से एसओजी को 30 लाख रुपए की 400 पेटी शराब बरामद हुई हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने बताया कि तीनपानी निवासी जगबीर सिंह की तीनपानी मे दो दुकानें हैं। जिसको कुकुरकुंडी थाना भगतपुर, मुरादाबाद, यूपी निवासी शिवांक चौधरी उर्फ डब्बू ने 9 हज़ार रुपए प्रतिमाह किराये पर आबकारी की बिक्री के लिए वर्ष 2017-2018 में ले रखा था।
दुकानस्वामी ने बताया कि दिसम्बर 2018 के बाद भी आरोपी ने दुकान से शराब नही हटाई और न ही दुकान का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया। साथ ही किराया मांगने पर आनाकानी करता था। इस दौरान वह 8 से 10 पेटी शराब हर सप्ताह वहां से ले जाता रहा।
दुकान से शराब बरामद कर एसओजी ने आरोपी को भी जाफरपुर तिराहा, काशीपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मांग के अनुसार अपनी गाड़ी में शराब ले जाकर सप्लाई करता था। बरामद शराब पंजाबी मार्का बताई जा रही है। जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी जा रही है।
एसएसपी ने एसओजी की टीम को ढाई हजार रुपए इनाम दिए जाने की घोषणा भी की है। इस दौरान एसओजी टीम में प्रभारी कमलेश भट्ट,  कानि. प्रभात चौधरी, धर्मवीर, प्रमोद कुमार, पंकज बिनवाल, भूपेंद्र सिंह, विनोद कन्याल, संतोष, गोकुल टम्टा, कुलदीप, नीरज शुक्ला, ललित कुमार, भूपेंद्र आर्य, विनय कुमार, मुकेश कुमार, महिला कानि. अरुणा व कंचन  और चालक मदन लाल शामिल थे।

संबंधित समाचार