हल्द्वानी: मीठा आंवला गांव को पानी की समस्या से कैसे मिलेगा निजात जानिए…
हल्द्वानी, अमृत विचार। पर्वतीय क्षेत्रों में जल संकट को दूर करने के लिए शासन द्वारा तेजी से प्रयास किए जा रहे है। पेयजल के संकट से जूझ रहे हल्द्वानी क्षेत्रांर्तगत अनेक गांवों को जल जीवन मिशन के जरिए पर्याप्त पानी की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मीठा आंवला गांव 90 परिवारों को जल संकट की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पर्वतीय क्षेत्रों में जल संकट को दूर करने के लिए शासन द्वारा तेजी से प्रयास किए जा रहे है। पेयजल के संकट से जूझ रहे हल्द्वानी क्षेत्रांर्तगत अनेक गांवों को जल जीवन मिशन के जरिए पर्याप्त पानी की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
मीठा आंवला गांव 90 परिवारों को जल संकट की स्थिती से जल्द ही निजात मिल जाएगी। इस संकट से ऊबारने के लिए मिशन के तहत जल संस्थान द्वारा 35 केएल का वाटर टैंक निर्मित कराया जा रहा है। 30.86 लाख की लागत से टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 3 माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर पानी की आपूर्ति शुरु कर दी जाएगी। टैंक निर्माण के बाद घर घर पानी पहुंचाने के लिए मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा।
नलकूप के जरिए भरेगा टैंक
मिशन के तहत निर्धारित रुपरेखा के मुताबिक गांव में निर्माणाधीन टैंक को भरने के लिए उत्तरांचलकूप के जरिए घरों तक पानी मुहैया कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पहाड़ों से निकलने वाला पानी की धार (स्प्रींग) को नलकूप से खिंच कर टैंक में भरा जाएगा और गांव तक आपूर्ति की जाएगी। गांव में टैंक द्वारा पानी की उपलब्धता से आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल व स्कूली बच्चों को आसानी से पानी मिलेगा।
गांव में टैंक का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके लिए पिछले वर्ष डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया था। निर्माणाधीन कार्य तीन माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। आरएस विश्वकर्मा, सहायक अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
