बरेली: वैक्सीन देर से पहुंचने पर रेलवे अस्पताल में हंगामा
बरेली, अमृत विचार। जिले में स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए क्लस्टर वैक्सीनेशन व मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाने की तैयारियां को जोर दे रहा है, वहीं, केंद्रों पर वैक्सीनेशन समय से न पहुंचने पर लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए मंडलीय चिकित्सालय पूर्वोत्तर रेलवे …
बरेली, अमृत विचार। जिले में स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए क्लस्टर वैक्सीनेशन व मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाने की तैयारियां को जोर दे रहा है, वहीं, केंद्रों पर वैक्सीनेशन समय से न पहुंचने पर लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए मंडलीय चिकित्सालय पूर्वोत्तर रेलवे पर कोविड 19 रोधी टीके लगवाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन वैक्सीन समय से नहीं आने पर लोगों ने हंगामा किया।
स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था बदहाल होने से वैक्सीन मंगलवार को भी केंद्रों पर करीब एक घंटे लेट पहुंची। जिन लोगों के नाम रजिस्टर में लिखे गए उन्हें टीका लगवाने को कार्ड दे दिए। बाकी को फिर किसी और दिन टीका लगवाने का भरोसा देकर चलता कर दिया। मंडलीय चिकित्सालय पूर्वोत्तर रेलवे में लोग सुबह 9 बजे ही आ गए।
टीका लगाने वाली एएनएम भी सुबह 10 बजे पहुंच गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग से टीका लेकर कर्मचारी करीब दस बजे के बाद पहुंचा। इसको लेकर लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। टीका देर से पहुंचने के कारण कुछ लोग बिना टीका लगवाए ही केंद्र से वापस चले गए।
इस बाबत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि एडी हेल्थ कार्यालय से कर्मचारी गाड़ी में वैक्सीन रखकर जिले के 16 केंद्रों पर वितरित की जाती है। ऐसे में कुछ वैक्सीनेशन केंद्र पर गाड़ी देर से पहुंचती है। एडी हेल्थ कार्यालय से तय समय पर ही वैक्सीन लेकर नौ बजे से पहले पहुंचाने को लेकर निर्देशित किया जाएगा।
