नैनीताल: सूखाताल झील के सौंदर्यीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- हयांकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह हयांकी ने नैनीताल में संचालित एवं प्रस्तावित परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक डीडीए (एलडीए) सभागार में ली। इस दौरान अरविंद ह्यांकी ने सूखाताल झील के सौंदर्यीकरण एवं विकास हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागीय …

नैनीताल, अमृत विचार। कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह हयांकी ने नैनीताल में संचालित एवं प्रस्तावित परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक डीडीए (एलडीए) सभागार में ली। इस दौरान अरविंद ह्यांकी ने सूखाताल झील के सौंदर्यीकरण एवं विकास हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी आपसी तालमेल से कार्य करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सूखाताल का सौंदर्यीकरण नैनीताल शहर के लिए पर्यटन दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रोजेक्ट की निगरानी पूरी गहतना से की जाएगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सूखाताल के विकास से संबंधित कार्यों को संबंधित विभागों के माध्यम से पूरा कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सूखाताल में बोरवेल करने का कार्य जल संस्थान से कराने के निर्देश केएमवीएन के अधिकारियों को दिये। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को तुरन्त डीपीआर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत से संबंधित कार्य विद्युत विभाग से कराने तथा विद्युत संबंधी कार्यों की डीपीआर तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिये। उन्होंने केएमवीएन के अधिकारियों को डीपीआर प्राप्ति के तीन दिन के भीतर आगणन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

सातताल में प्रस्तावित सौंदर्यीकरण एवं विकास परियोजना की विस्तृत जानकारी क्षेत्रीय विधायक तथा विभागीय मंत्री को उपलब्ध कराने के निर्देश प्राधिकरण के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कार्मिकों के आवास निर्माण हेतु विभिन्न स्थानों भूमि चिह्नित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने मालरोड स्थित लाइब्ररी में गुणवत्तायुक्त फर्नीचर लगवाने, मल्लीताल पंत पार्क स्थित फब्बारे को सही से संचालित करने, जूमलैंड से अनावश्यक मटेरियल का उचित निस्तारण करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिये। इसके साथ ही अरविंद ह्यांकी ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये।

बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, प्रबन्ध निदेशक केएमवीएन एवं उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण नरेन्द्र सिंह भंडारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, महाप्रबन्धक केएमवीएन एपी वाजपेयी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीके गुप्ता, एबी कांडपाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संतोष उपाध्याय, अधिशासी अभियंता विद्युत हारून रशीद आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार