हल्द्वानी: क्या एक जुलाई से खुल सकते हैं स्कूल- काॅलेज, जानने के पढ़िए पूरी खबर..
हल्द्वानी, अमृत विचार। 30 जून तक राज्य के सभी स्कूल कॉलेजों में गर्मियों का अवकाश घोषित है। लेकिन अन्य राज्यों की तरह प्रदेश सरकार एक जुलाई से स्कूल खोलने पर विचार कर रही है। गुरुवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर स्कूल खोलने को लेकर वार्तालाभ की। कोरोना संक्रमण …
हल्द्वानी, अमृत विचार। 30 जून तक राज्य के सभी स्कूल कॉलेजों में गर्मियों का अवकाश घोषित है। लेकिन अन्य राज्यों की तरह प्रदेश सरकार एक जुलाई से स्कूल खोलने पर विचार कर रही है।
गुरुवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर स्कूल खोलने को लेकर वार्तालाभ की। कोरोना संक्रमण की दर में कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार एक जुलाई से स्कूल खोलने को लेकर अनुमति दे सकता है।
इसमें स्कूल खोलने पर विभाग नई गाइड लाइन के साथ कुछ बदलाव कर सकता है। कोरोना संक्रमण के कारण राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूल लंबे समय बंद हैं।
