टनकपुर: अश्लील वीडियो कॉल कर मुख्य शिक्षा अधिकारी को करता था ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। चंपावत पुलिस टीम ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले को भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। बीती मार्च में मिन्टू राणा पुत्र स्व. इन्द्र सिंह राणा निवासी लामाखेड़ा, सितारगंज, उधम सिंह नगर, हाल कार्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी चम्पावत ने कोतवाली में तहरीर दी थी। कहा था कि 21 …

टनकपुर, अमृत विचार। चंपावत पुलिस टीम ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले को भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। बीती मार्च में मिन्टू राणा पुत्र स्व. इन्द्र सिंह राणा निवासी लामाखेड़ा, सितारगंज, उधम सिंह नगर, हाल कार्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी चम्पावत ने कोतवाली में तहरीर दी थी। कहा था कि 21 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके व्हाटसएप पर वीडिया कॉल की। जिसमें एक महिला अश्लील होकर सामने दिख रही थी करीब डेढ़ मिनट बाद उसने बिना कुछ कहे अपना फोन बन्द कर दिया गया।

ब्लैकमेलर उक्त वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिग भेजी और वीडियो यूट्यूब में पोस्ट करने की धमकी देते हुए 10300 रुपए की मांग की। डर के कारण ब्लैकमेलर को पैसे भी भेज दिए। मामले में चंपावत कोतवाल शान्ति कुमार गंगवार ने पड़ताल शुरू की और ब्लैकमेलर की पहचान उमरदीन पुत्र अश्रु उम्र 52 निवासी ग्राम पछलेड़ी गुलपाड़ा, थाना सीकरी, भरतपुर, राजस्थान के रूप में हुई।

एसआई सोनू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम भरतपुर राजस्थान और उमरदीन को उसके गांव पछलेडी से धर लिया गया। पुलिस टीम में कोतवाल शान्ति कुमार गंगवार, साइबर सेल के प्रभारी हरपाल सिंह, एसआई सोनू सिंह, कांस्टेबल अब्दुल मलिक, मदन नाथ, पूरन आर्य, बिहारी लाल, सद्दाम हुसैन, भुवन पांडेय शामिल रहे।

संबंधित समाचार