अल्मोड़ा: घर से लापता 19 साल के छात्र ने पेड़ से लटककर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले की सोमेश्वर तहसील में बीकॉम के एक छात्र ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमेश्वर तहसील के ग्राम …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले की सोमेश्वर तहसील में बीकॉम के एक छात्र ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोमेश्वर तहसील के ग्राम पंचायत जीतब के अमृतपुर तोक निवासी 19 वर्षीय मयूर उपाध्याय बीते शुक्रवार से अपने घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने देर रात उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार की सुबह किसी व्यक्ति ने फोन से अमृतपुर गांव से करीब दो किमी दूर जंगल में एक युवक के पेड़ से लटके होने की सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक युवक की शिनाख्त मयूर उपाध्याय निवासी अमृतपुर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है। बजाया जा रहा है कि युवक बीकॉम का छात्र था। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस जहां मामले के जांच की बात कर रही है। वहीं अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित समाचार