हल्द्वानी: जिले में कल येलो अलर्ट जारी, मध्यम बारिश की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश में बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें इन जिलों में तेज गर्जना के साथ मध्यम बारिश की संभावना बताई है। इसमें देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और पौड़ी जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश में बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें इन जिलों में तेज गर्जना के साथ मध्यम बारिश की संभावना बताई है। इसमें देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और पौड़ी जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 15 मिमी से 64 मिमी तक बारिश होने की आशंका है।

शनिवार को मैदानी इलाकों में सुबह हल्के बादल छाए रहे। इससे मैदानी इलाकों में हल्की उमस बढ़ गई। वहीं पर्वतीय इलाकों में सुबह हल्की धूप खिली रही, लेकिन शाम होने तक जिले के अधिकांश पहाड़ी इलाकों में कोहरा छाया रहा। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जिले में अगले 24 घंटे में मैदानी इलाकों में तेज बौछारें हो सकती हैं, जबकि पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री और नैनीताल का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया।

संबंधित समाचार