हल्द्वानी: सोमवार को रानीबाग में होगा टेस्टिंग का काम
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊर्जा निगम की ओर से ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग के काम किया जा रहा है। इसी तर्ज में सोमवार को 33/11 के0वी0 उपसंस्थान, रानीबाग, काठगोदाम के टेस्टिंग का का काम किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी। अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊर्जा निगम की ओर से ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग के काम किया जा रहा है। इसी तर्ज में सोमवार को 33/11 के0वी0 उपसंस्थान, रानीबाग, काठगोदाम के टेस्टिंग का का काम किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ऊर्जा निगम बिजली की समस्या को दूर करने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी तर्ज में आजकल शहर में ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों की ओर से लगातार बिजली गुल व लो वोल्टेज की शिकायत आती है।
इसे लेकर विभाग ने कई इलाकों में सिंगल फेस के बिजली के तारों को थ्री फेस में बदल दिया है और आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को 33/11 के0वी0 उपसंस्थान, रानीबाग, काठगोदाम के टेस्टिंग का किया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान क्षेत्र में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसलिए उन्होंने लोगों से सहयोग की उम्मीद की है।
