अल्मोड़ा: योग विज्ञान विभाग को दी जाएंगी सुविधाएं -तीरथ
अल्मोड़ा, अमृत विचार। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर ऑफ यौगिक साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार शुरू हो गया है। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया। मुख्यमंत्री ने सोबन सिंह जीना विवि के योग विज्ञान विभाग को हर संभव …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर ऑफ यौगिक साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार शुरू हो गया है। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया। मुख्यमंत्री ने सोबन सिंह जीना विवि के योग विज्ञान विभाग को हर संभव सुविधाएं प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा, योग विज्ञान विभाग कोरोनाकाल में वरदान साबित हुआ है। योग हमारे ऋषि-संतो की अनुपम देन है। योग विज्ञान विभाग द्वारा समाज हित व राष्ट्र हित में किए जा रहे कार्य मील का पत्थर साबित होंगे। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग को समस्त सुविधाएं देते हुए ढांचा विकसित किया जाएगा।
उदघाटन समारोह के मुख्य वक्ता स्वामी विवेकानन्द योग अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व प्रधानमंत्री के योगगुरु प्रो. एचआर नागेंद्रम ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास का माध्यम है। योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का स्वामी विवेकानन्द योग अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय के साथ करार करने पर भी सहमति दी।
इससे पूर्व सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने मुख्यमंत्री से योग विज्ञान विभाग को योग का सर्वोत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने विभाग के कार्यों की जानकारी दी। वेबिनार संयोजक डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने अल्मोड़ा को एक वैदिक शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करना चाहते थे। कार्यक्रम का संचालन मोनिका बंसल ने किया।
